
RSMSSB
RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) भर्ती 2021 ने स्वायत शासन विभाग में सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन (Assistant Fire Officer And Fireman) के 629 पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी जांच सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:—
— आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि: 07 अक्टूबर 2021
— आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2021
— शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि- 16 अक्टूबर 2021
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें—
https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/AFO_Fireman_2021_Adv_05102021.pdf
रिक्तियों का विवरण:—
— कुल पदों की संख्या : 629 पद
— सहायक अग्निशमन अधिकारी (TSP- Non TSP) : 29 पद
— फायरमैन (TSP- Non TSP) : 600 पद
शैक्षिक योग्यता:—
असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) : असिस्टेंट फायर ऑफिसर एजुकेशन के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य।
फायरमैन : 12वीं पास और 6 महीने का बेसिक प्राथमिक फायरमैन प्रशिक्षण जरूरी। इसके साथ ही उममीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
शारीरिक दक्षता पात्रता:—
शारीरिक मापतौल (पुरुष) : 165 सेमी (ऊंचाई), 50 किलो (वजन), 81 सेमी (छाती सामान्य), 86 सेमी (छाती (फुलाव के साथ)
शारीरिक मापतौल (महिला) : 152 सेमी (ऊंचाई), 47.5 किलो (वजन)
शारीरिक मापतौल एसटी श्रेणी (पुरुष) : 160 सेमी (ऊंचाई), 50 किलो (वजन), 76 सेमी (छाती सामान्य), 81 सेमी (छाती (विस्तार के साथ)
RSMSSB फायरमैन और AFO आयु सीमा:—
18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क:—
जनरल / ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए : 450 रूपए
बीसी / ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए : 350 रूपए
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए : 250 रूपए
सुधार शुल्क के लिए : 300 रूपए
How To Apply RSMSSB Fireman Bharti 2021 :—
इस वेकेंसी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक आवेदक दिनाकं 07 अक्टूबर, 2021 से लेकर 16 अक्टूबर, 2021 तक (रात 11:59 बजे तक) राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन करके अपना फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें है।
Published on:
08 Oct 2021 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
