5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sail management trainee recruitment : मैनेजमेंट ट्रेनी के 382 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sail management trainee recruitment 2018, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) ने गेट 2018 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त 382 पदों

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jan 31, 2018

sail jobs

Sail management trainee recruitment 2018, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) ने गेट 2018 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त 382 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) में रिक्त पदों का विवरण:
मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्नीकल): 382 पद

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों को 65% (सभी सेमेस्टर की औसत) के साथ इंजीनियरिंग (फुल टाइम) डिग्री इन विषयों में होनी चाहिए-मैकेनिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल,केमिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और माइनिंग। उम्मीदवार को गेट 2018 के सभी 6 पेपर में हिस्सा लिया होना चाहिए और एक वैध प्रवेश पत्र और गेट पंजीकरण आवेदन संख्या होना आवश्यक है, पद से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

उम्र सीमा: सामान्य-28 साल।

Sail management trainee recruitment आवेदन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.sailcareers.com पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 फरवरी 2018 तक www.sail.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2018

Sail management trainee recruitment notification 2018:

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) ने गेट 2018 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त 382 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

भारतीय इस्पात प्राधिकरण ( स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ) भारत की सर्वाधिक इस्पात उत्पादन करने वाली कम्पनी है। यह पूर्णतः एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है। कम्पनी में घरेलू निर्माण, इंजीनियरी, बिजली, रेलवे, मोटरगाड़ी और सुरक्षा उद्योगों तथा निर्यात बाजार में बिक्री के लिए मूल तथा विशेष, दोनों तरह के इस्पात तैयार किए जाते हैं। यह भारत सरकार की पूर्ण-स्वामित्व प्राधिकरण है।