
Sarkari job : बिहार पुलिस में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कि अब जल्द ही उनके सपने साकार होने वाले हैं, क्योंकि बिहार पुलिस संगठन में कांस्टेबल पद का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से साल 2019 में राज्य में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए 11880 पदों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। और इस CSBC पद की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2020 में जनवरी में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
बता दें कि पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए राज्य के लगभग 12 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से यह परीक्षा दो पाली में 20 जनवरी 2020 एवं आठ जनवरी 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि अब उम्मीदवारों की लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी प्रक्रिया की जा रही है। इसका पूरा होते ही 15 अप्रैल या उससे पहले ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कोरोना की वजह से हुई देर
कांस्टेबल के 11880 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के चयन की प्रक्रिया में हुई देरी का कारण कोरोना महामारी थी। जिसकी वजह से समय पर परिणाम घोषित नही किए जा सके। अब चयन पर्षद में नतीजों का कार्य लगभग तैयार किया जा चुका है। इस महीने के अंत तक इसके घोषित होने की सम्भावना है।
Published on:
08 Apr 2021 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
