
SBI Clerk Recruitment 2021
SBI Clerk Recruitment 2021 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ओर से जूनियर एसोसिएट (Junior Associates)के पदों पर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 5237 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर जिन उम्मीदवारों ने आवेदन अभी तक नही किया है वे लोग जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। क्योंकि इसकी अंतिम तारीख काफी नजदीक है। 17 मई 2021 के बाद से आपके आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट ( प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा।
इन तिथियों का रखें ध्यान
SBI Clerk 2021 Important Dates
पंजीकरण शुरू होने की तिथि - 27.04.2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 17.05.2021
एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि - जून 2021
एसबीआई क्लर्क 2021 मुख्य परीक्षा की तिथि - 31.07.2021
How to apply for the SBI Clerk recruitment 2021 एसबीआई क्लर्क 2021 के लिए आवेदक सबसे पहले एसबीआई कैरियर की वेबसाइट - sbi.co.in/careers पर जाएं। इसके बाद एसबीआई क्लर्क 2021 भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। यहां अधिसूचना और रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा। उम्मीदवार को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन करने आवेदन भरना होगा। भरे हुए एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 के आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।
Published on:
11 May 2021 06:41 pm
