
SBI Clerk Recruitment 2024-25: भारतीय स्टेट बैंक ने SBI Clerk 2024-25 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के पद के लिए 13,735 पदों पर बंपर वैकेंसी(SBI Bumper Vacancy) भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 17 दिसंबर 2024 से शुरू है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जनवरी 2024 है। सभी इच्छुक कैंडिडेट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें।
इस भर्ती के लिए दो स्तर की लिखित परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 महीने में होगा। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन मार्च/अप्रैल में होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13735 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती पटना, महाराष्ट्र, लखनऊ, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद समेत कई लोकेशन के लिए निकाली गई है।
इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को दो स्तर की परीक्षा से गुजरना होगा, प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा। प्रीलिम्स परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और इसकी समय अवधि एक घंटे की होगी। वहीं ये परीक्षा पूरे 100 अंकों का होगा। इधर, मुख्य परीक्षा में 190 सवाल होंगे और इसकी समय अवधि 2 घंटे 40 मिनट की होगी। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों का होगा।
Published on:
17 Dec 2024 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
