वहीं अगर किसी व्यक्ति का सीधे अधिकारी रैंक पर सेलेक्शन होता है तो उन्हें लेफ्टिनेंट रैंक (Lieutenant Rank in TA) मिलती है। इस रैंक वाले ऑफिसर को वेतन, मेडिकल सुविधाएं व डीए समेत भत्ते रेगुलर आर्मी के अधिकारियों जैसी ही मिलती है। टेरिटोरियल आर्मी में प्रशिक्षण, सैन्य सेवा या स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत होने पर स्वयं और आश्रितों को निशुल्क राशन, आर्मी कैंटीन की सुविधाएं और मेडिकल सेवाएं आदि मिलती हैं। प्रशिक्षण, सैन्य सेवा या स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत होने पर छुट्टी, लीव एनकैशमेंट, आवास और लीव ट्रैवल भत्ता (LTA) भी दिया जाता है।