हाल के वर्षों में CBSE कक्षा के रिजल्ट आमतौर पर मई में घोषित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। वहीं 2023 में 12 मई को और 2019 में 6 मई को। हालांकि, 2022, 2021, 2020 में, महामारी के कारण सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 22 जुलाई, 3 अगस्त और 13 जुलाई को घोषित किए गए थे।