संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सेना अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी एजीमाला, वायु सेना अकादमी हैदराबाद (प्री फ्लाइंग) 32 ट्रेनिंग कोर्स, ऑफिसर टे्रनिंग अकादमी (मद्रास)-111 SSC (पुरूष) कोर्स (एनटी) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी-25 वुमन (नॉन टैक्नीकल) कोर्स के लिए आयोजित होने वाली Combined Defence Services (CDS) परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सीडीएस (1) के जरिए कुल 417 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर, 2018 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करवाए जा सकेंगे। यूपीएससी 3 फरवरी, 2019 को परीक्षा का आयोजन करेगा।