23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Privet Jobs आगामी 4 वर्षों में 80 लाख लोगों को रोजगार देगा जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर

Privet Sector Jobs केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर 2022 तक 80 लाख लोगों को रोजगार देने की ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:47 AM IST

privet jobs

privet jobs

Privet Sector Jobs केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर 2022 तक 80 लाख लोगों को रोजगार देने की क्षमता रखता है। दुनियाभर में इस सेक्टर की 80 फीसदी प्रोसेसिंग भारत में होती है। फिलहाल जेम्स एंड ज्वैलरी क्षेत्र 50 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहा है। चौधरी यहां रविवार को इंडिया जेमस्टोन वीक के पहले संस्करण के उद्घाटन अवसर संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने कहा, 'मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि भारतीय रत्न उद्योग 'मेक इन इण्डिया' में अपना योगदान दे रहा है। आने वाले सालों में दुनिया भर में रत्नों की मांग बढऩे के साथ भारतीय उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने आप को मजबूती से स्थापित करेगा।

Read More : IIT Bombay recruitment - जूनियर इंजीनियर एवं टेक्निकल सुप्रिनटेन्डेंट के 4 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Vacancy In Gems And Jewellery's
जीजेईपीसी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि जेमस्टोन वीक एक अनूठा मंच है जहां 22 देशों से 89 अन्तरराष्ट्रीय खरीददार हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कलर्ड जेमस्टेन का निर्यात आज 425 मिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। हम जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं, जो कलर्ड जेमस्टोन उद्योग को विश्वस्तरीय बाजार के समकक्ष लाने में मददगार साबित होगा और साथ ही इस सेक्टर में एक लाख नई नौकरियां भी पैदा करेगा।

बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी से देश का युवा परेशान हैं। सरकारी नौकरियां देशभर में नाम मात्र के निकलती है। राज्य सरकारें विधानसभा चुनाव के मौके पर भर्तियां निकालती है। लम्बे समय तक सरकारी नौकरियां न निकलने के कारण देश का युवा अपनी आयुसीमा पार कर लेता है। राजस्थान में कुछ आयुसीमा में राहत दी गई है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के विकल्प खुलने से रोजगार के मामले में युवा वर्ग को राहत मिलेगी। Govt Jobs