10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादियों में खुलेआम घूम रहा है हत्या व तस्करी मामलों का वांछित हार्डकोर, फिर भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा

जिला ग्रामीण पुलिस हत्या व अवैध हथियारों के मामलों में लम्बे समय से वांछित लोहावट थानान्तर्गत जंभेश्वर नगर के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर राजू मांजू की तलाश जारी होने का दावा कर रही है, लेकिन ये वांछित खुलेआम शादी समारोहों में घूम रहा है।

2 min read
Google source verification
007 gang historysheeter and gangster raju manju and jodhpur police

शादियों में खुलेआम घूम रहा है हत्या व तस्करी मामलों का वांछित हार्डकोर, फिर भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा

विकास चौधरी/जोधपुर. जिला ग्रामीण पुलिस हत्या व अवैध हथियारों के मामलों में लम्बे समय से वांछित लोहावट थानान्तर्गत जंभेश्वर नगर के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर राजू मांजू की तलाश जारी होने का दावा कर रही है, लेकिन ये वांछित खुलेआम शादी समारोहों में घूम रहा है।

उसे जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहर के बीच शादी समारोहों में शिरकत करते देखा गया है। ऐसे ही दो वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिनमें वह साथियों के बीच शादी में शामिल होता नजर आ रहा है। पुलिस का भी मानना है कि वह जिले में ही पुलिस की नजरें बचाकर घूम रहा है।

हथियार लहराकर व फायरिंग करके आमजन में खौफ पैदा करने वाली 007 गैंग के सरगना व उसके दो वांटेड बदमाशों को ग्रामीण पुलिस कोल्हापुर में पकड़ चुकी है। ग्रामीण पुलिस के लिए अब एक साल से फरार हिस्ट्रीशीटर राजू मांजू प्रमुख वांटेड है। वह वर्ष 2018 में भोजासर थानान्तर्गत चाडी गांव में गोली मारकर एक युवक की हत्या, हथियारों की सप्लाई और कुछ अन्य मामलों में भी वांछित है।

लीक हो जाती है सूचना
भोजासर थानाधिकारी हरिसिंह का कहना है कि आरोपी राजू मांजू युवकों से घिरा रहता है। वह किसी समारोह में जाता है तो उसके साथी दूर से नजर रखते हैं। पुलिस के गांव में पहुंचते ही उसे पता लग जाता है और वह भाग निकलता है।

पुलिस की ढील से छूटा जमानत पर
ग्रामीण पुलिस ने जनवरी 2019 में हुबली के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर राजू मांजू व भोमाराम बिश्नोई को पकड़ा था। राजू को मतोड़ा थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वह चाडी गांव में हत्या के मामले में भी आरोपी है, लेकिन तत्कालीन जांच अधिकारी ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार नहीं किया। एनडीपीएस एक्ट के मामले में जमानत मिलने पर वह छूट गया था। अब पुलिस हत्या के मामले उसे तलाश कर रही है।