15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ करोड़ का 1.6 किलो सोना गायब किया, पुलिस उपाधीक्षक अनिल सारण निलम्बित

- चेन्नई के व्यवसायी से गड़बड़ी पर गिरी गाज, दो सिपाही भी निलम्बित- सीओ से बरामद किया गया था सोना

less than 1 minute read
Google source verification
dysp Anil

निल​म्बित पुलिस उपाधीक्षक अनिल सारण

पाली.

राज्य के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर पाली जिले के सोजत वृत्ताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक अनिल सारण को निलम्बित कर दिया। उन पर चेन्नई के एक व्यवसायी से 1 किलो 660 ग्राम गोल्ड लेकर गायब करने का आरोप है। कांस्टेबल जितेन्द्र और अशोक को भी निलम्बित किया है। इनमें एक कांस्टेबल सीओ का गनमैन है।

डीजीपी ने जोधपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की विभागीय जांच सौंपी है। सारण को तत्काल प्रभाव से जयपुर मुख्यालय के लिए रिलीव करने के आदेश दिए। आईजी रेंज जोधपुर विकास कुमार ने बताया कि गोल्ड के मामले में सीओ को निलम्बित किया गया है। इसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर रहे हैं।

एसपी की गोपनीय जांच में खुलासा

डेगाना निवासी मनीष शर्मा पिछले दिनों अपने किसी दोस्त के यहां सेहवाज गांव आया था। उसके पास एक किलो 660 ग्राम गोल्ड था। यह सोना चोरी का बताया जा रहा है। इसकी सूचना सोजत सीओ सारण को मिली। उसने सेहवाज से मनीष को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि उसे दो-तीन दिन तक हिरासत में रखा गया। बाद में गोल्ड लेकर बिना कोई कानूनी कार्रवाई उसे छोड़ दिया। इसकी सूचना एसपी को मिली तो उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से गोपनीय जांच कराई। जिसमें खुलासा हुआ कि सीओ ने सोना गायब किया। एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी साहू ने सीओ को निलम्बित कर दिया।

सीओ से बरामद किया गोल्ड, विभागीय जांच के आदेश

गोपनीय जांच के बाद सीओ सारण से गोल्ड बरामद कर लिया गया। गंभीर आरोपों के कारण डीजीपी ने सीओ के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। सीओ सारण कुछ समय पहले ही ट्रांसफर होकर सोजत आए थे।