6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grah Nakshatra : तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनेंगे कई शुभ योग, पढ़े पूरी खबर

देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा असर

2 min read
Google source verification
Grah Nakshatra  :  तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनेंगे कई शुभ योग,  पढ़े पूरी खबर

Grah Nakshatra : तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनेंगे कई शुभ योग, पढ़े पूरी खबर

जोधपुर. जुलाई महीने के पहले सप्ताह में तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनेंगे और देश दुनिया सहित सभी 12 राशियों पर भी इसका असर होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर कर चुके है और अब 7 जुलाई को भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं। बुध और सूर्य की इस युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर महीने कोई न कोई ग्रह गोचर रहता है। जुलाई में मंगल, बुध और शुक्र गोचर से शुभ राजयोग का निर्माण होगा।

तीन ग्रह बदलेंगे राशि

ज्योतिष डा. अनीष व्यास ने बताया कि आषाढ़ महीने के दौरान मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन 3 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा। इन ग्रहों के अलावा बृहस्पति, शनि और राहु-केतु की चाल में बदलाव नहीं होगा। मंगल का सिंह राशि में प्रवेश वृष, कन्या और कुंभ के लिए शुभ रहेगा। इसी तरह 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में आएगा। यहां सूर्य पहले से मौजूद है।

ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। शुक्र सिंह राशि में 7 जुलाई को प्रवेश करेगा। शुक्र को धन, विलासिता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। शुक्र ग्रह के अधिग्रहण के दौरान शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। यह वृश्चिक, कुंभ और मीन के लिए शुभ रहेगा।

राशि परिवर्तन से आएगी व्यापार में तेजी

जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। इस कारण खेती और इससे जुड़े कार्य प्रभावित होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर दिनों में मंगल और शनि की प्रतियुति रहेगी। इन ग्रहों के आमने-सामने होने की वजह से देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।

यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में संघर्ष तेज होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। सोने चांदी के भाव में तेजी रहेगी।