16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 सालों से बिगड़ी सूरत 2 माह में संवारी

जहां चाह वहां राह होती है। 20 वष्ाोüं से पड़े मलबे को 2 माह में हटाकर डम्पिंग स्टेशन को वॉक-वे

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Jun 16, 2015

jodhpur

jodhpur

जोधपुर।जहां चाह वहां राह
होती है। 20 वष्ाोüं से पड़े मलबे को 2 माह में हटाकर डम्पिंग स्टेशन को वॉक-वे
बनाया जा सकता है। यह कारनामा कर दिखाया है चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 ई तथा
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 3 में पुरानी जवाई नहर के पास रहने वालों ने। जिन्होंने
अपने पाष्ाüद के साथ मिलकर करीब 500 मीटर लंबी सड़क पर फैले डम्पिंग स्टेशन को
साफ-सुथरा कर चमन बना दिया।

घर-घर से कलेक्शन


सभी कॉलोनीवासियों
ने संगठन में शक्ति दिखाते हुए डम्पिंग स्टेशन को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया। इसके
लिए कॉलोनी के प्रत्येक घर से पैसे जमा किए गए, जो करीब 3-4 लाख रूपए हो गए।


हर समय तत्पर पाष्ाüद


वॉक-वे को तैयार करवाने में क्षेत्र की
पाष्ाüद सीमा माथुर का अहम योगदान रहा। जिन्होंने इस क्षेत्र में बिजली, पानी
व्यवस्था दुरूस्त करवाने व गंदगी हटाने के लिए निगम सहित संबंधित विभागों से सहयोग
लिया। वॉक-वे क्षेत्र में ट्यूबवैल खुदवाया गया है, बिजली की लाइनें सही करवाई गई,
पूरी सड़क का डामरीकरण करवाया गया।


लोगों ने ली जिम्मेदारियां


वॉक-वे के विकास के लिए कॉलोनी के सभी लोगों ने आगे बढ़कर जिम्मेदारियां
लीं। जिसमें रूपए एकत्रित करने की टीम बनाई गई, प्लांटेशन व उनकी देखरेख की
जिम्मेदारी नरेन्द्र शर्मा ने ली, अन्य सभी सामान्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
कॉलोनी के ही ओमप्रकाश लोहिया, केएम माथुर व राजेन्द्र पुरोहित ने ली। क्षेत्र के
अन्य लोगों ने पौधरोपण के लिए काजरी-आफरी के वैज्ञानिकों से संपर्क भी किया, जिनके
मार्गदर्शन के अनुसार ही पौधे विकसित किए जाएंगे।

अनोखी पहल

जो
पिछले 20 वष्ाोüं में नहीं हुआ वह दो माह में हो गया। निश्चय ही यह अनोखी पहल है,
जिसमें पाष्ाüद व क्षेत्रवासियों का सकारात्मक रूख रहा है। यह केवल मनोरंजन के लिए
ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उठाया गया बड़ा कदम है। यह कदम पूरे शहर
के लिए एक मिसाल होगी।ओमप्रकाश लोहिया, क्षेत्रवासी

क्षेत्र के लिए
चमत्कार

पूरे हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अशोक उद्यान के अलावा कोई अन्य
व्यवस्थित पार्क या वॉक-वे नहीं है। इस उद्देश्य से भी इस जगह को विकसित किया गया
है, बच्चों के खेलने के साथ, लोगों के घूमने आदि के लिए भी यह सुरक्षित स्थान होगा।
सभी लोग अशोक उद्यान नहीं जा सकते हैं। मैं यहां लगने वाले करीब 200 पौधों की
देखरेख करूंगा।नरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रवासी

स्वच्छता का अहम कदम

मेरे
और क्षेत्रवासियों द्वारा यह एक छोटी पहल है। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का यह एक
महत्वपूर्ण कदम है। कलक्टर, निगम सीईओ, महापौर आदि ने हमारे प्रयास को सराहा है।
सीमा माथुर, पाष्ाüद


असामाजिक गतिविधियों पर रोक

लंबे अर्से से
हमारे घरों के आसपास असामाजिक गतिविधियां हो रही थीं, विरोध के बाद भी कुछ नहीं हो
रहा था। पाष्ाüद के साथ मिलकर यह कार्य करने का बीड़ा उठाया, आज नतीजा सबके सामने
है।महेन्द्र चौहान, क्षेत्रवासी