12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान के बाड़े में छुपाए शराब के 385 पव्वे जब्त

- आरोपी फरार

less than 1 minute read
Google source verification
मकान के बाड़े में छुपाए शराब के 385 पव्वे जब्त

मकान के बाड़े में छुपाए शराब के 385 पव्वे जब्त

मकान के बाड़े में छुपाए शराब के 385 पव्वे जब्त
- आरोपी फरार
जोधपुर.
जिले की चाखू थाना पुलिस ने रोहिणा गांव स्थित मकान में दबिश देकर पशुओं के बाड़े में छुपाकर रखे अवैध शराब के 385 पव्वे जब्त किए। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि रोहिणा निवासी लाधूराम पुत्र पूनाराम जाट के मकान में अवैध शराब होने की सूचना मिली। थानाधिकारी जीमल खान के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार देर रात मकान में दबिश दी। मकान के पीछे पशुओं के बाड़े की तलाशी ली गई तो थोर के पेड़ों के बीच तीन कट्टे छुपे मिले। जिन्हें खोलकर जांच की गई तो अवैध अंग्रेजी व देसी शराब के 385 पव्वे बरामद हुए। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी लाधूराम संकड़ी गलियों से होकर भाग गया। आबकारी अधिकारी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास शुरू किए गए।