
दुकान से 4.85 लाख रुपए व सामान, मकान से 1.75 लाख व जेवर चोरी
जोधपुर.
पुलिस के लॉक डाउन में व्यस्त होने का चोर फायदा उठाने लगे है। चोरों ने डांगियावास में किराणा दुकान व सांगरिया में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए और सोने के आभूषण चुरा लिए।
डांगियावास थाना पुलिस ने बताया कि कस्बे में गौतम महावीर जैन किराणा दुकान में सोमवार मध्यरात्रि चोरी हुई। कस्बे में रहने वाले गौतम जैन की दुकान में रात दो से ढाई बजे के चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे। गल्ले का ताला तोड़ उसमें रखे 4.85 लाख रुपए, कीमती पान मसाला के 25 पैकेट, सिगरेट के पैकेट व सूखा मेवा चुराकर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ वारदात कैद हुई है। दुकान में घुसते ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए थे। इस वारदात का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।
घरवाले गांव गए, पीछे हाथ साफ किया
बासनी थाना पुलिस के अनुसार मूलत: चूरू में राजपूरा हाल सांगरिया में रामनगर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मणिशंकर शर्मा गत 29 अप्रेल को शादी के कारण परिवार सहित पैतृक गांव गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। 22 मई को पड़ोसियों ने फोन कर मकान में चोरी की सूचना दी। कृष्ण कुमार ने परिचित ओमप्रकाश को मकान में जांच करने भेजा तो मुख्य दरवाजे के साथ ही अंदर सारे दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 1.75 लाख रुपए, सोने की रखड़ी, सोने का हार, सोने की चेन, कान के झुमर व चांदी के सात सिक्के चुरा लिए। कृष्ण कुमार जोधपुर लौटे और मामला दर्ज कराया।
Published on:
13 May 2021 01:06 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
