4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद मकान के ताले तोड़ 45 हजार रुपए व जेवर चोरी

- सूने मकान से भी टीवी व घरेलू सामान चोरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 5 Oct 2020, 1:18 PM IST

बंद मकान के ताले तोड़ 45 हजार रुपए व जेवर चोरी

बंद मकान के ताले तोड़ 45 हजार रुपए व जेवर चोरी

जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत विजय चौक में बंदी मकान और बनाड़ थानान्तर्गत रमजान का हत्था में एकता नगर स्थित सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने हजारों रुपए व घरेलू सामान चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर में तृतीय विस्तार योजना निवासी विक्रमसिंह पुत्र रामसिंह का एक पैतृक मकान विजय चौक में जाट बोर्डिंग हाउस के सामने है। जो दो वर्ष से बंद है। वह गत एक अक्टूबर को मकान की सार संभालने गया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। लोहे के कूंदे उखड़े पड़े थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मां का लोहे का बक्सा टूटा हुआ था। उसमें रखे ४५ हजार रुपए, पायजेब की जोड़ी और अन्य सामान गायब थे।

दूसरी वारदात रमजान का हत्था में एकता नगर स्थित महेन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह के मकान में हुई। वह गत २१ सितम्बर को पैतृक गांव खारिया खंगार गया था, जहां से वो गत तीस अक्टूबर को लौटा। मकान के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। अंदर से एक टीवी, कपड़े का बैग व घरेलू सामान चोरी हो गया था।