पुलिस के अनुसार महामंदिर धान मण्डी निवासी दवाइयों के व्यवसायी जसवंत राज पुत्र सम्पतराज जैन महात्मा गांधी अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल की होलसेल दुकान से गुरुवार रात 8.30 बजे मोपेड पर घर के लिए निकला था। डिक्की में 53 हजार रुपए रखे थे। वो किसी कार्यवश पावटा सी रोड स्थित दवाइयों की दुकान पर रूक गए। मोपेड में चाबी लगी छोड़ वो दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद वो लौटे तो चाबी डिक्की में लगी थी। उसमें रखे 53 हजार रुपए गायब थे। उसने आस-पास के लोगों से चोर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। महामंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।