28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कैसा मंजर…32 दिनों मे 601 की मौत

कोरोना गांवों में तबाही मचा रहा है। इस बार युवाओं की जिन्दगी भी लील रहा है। क्षेत्र के चिकित्सा महकमे के 12 सेक्टरों के आंकड़े डरावनी तस्वीर पेश कर रहे हैं। 32 दिनों में 601 की मौत... का आंकड़ा गले भले ही नहीं उतर रहा है लेकिन अधिकांश गांवों में छाई शोक की लहर इस पर मुहर लगा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Pawan Kumar Pareek

•

Updated: 18 May 2021, 1:12 AM IST

खारिया मीठापुर (जोधपुर). कोरोना गांवों में तबाही मचा रहा है। इस बार युवाओं की जिन्दगी भी लील रहा है। क्षेत्र के चिकित्सा महकमे के 12 सेक्टरों के आंकड़े डरावनी तस्वीर पेश कर रहे हैं। 32 दिनों में 601 की मौत... का आंकड़ा गले भले ही नहीं उतर रहा है लेकिन अधिकांश गांवों में छाई शोक की लहर इस पर मुहर लगा रही है।


चिकित्सा विभाग के बिलाडा ब्लॉक मे खेजड़ला, बाला, तिलवासनी, खारिया मीठापुर, भावी, बीनावास, झाक, रणसीगां, कापरड़ा, बोरूदा, बिलाडा व पीपाड़़ सेक्टर है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो खेजड़ला सेक्टर में गत 32 दिनों मे 14, चिरडाणी में 10, रावनियाना में 8, रूणकिया में 3, खारिया में 5, आनावास में 2, जालीवाडा खुर्द में 3 सहित कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बाला सेक्टर में 110 मरीज पाजिटिव हुए, इनमें से 68 लोगो की मौत हो गई। बाला में 11, लाम्बा मे 14, रावर की ढाणी में 8, मतवालों की ढाणी में 5, रावर में 11, हरियाडा में 13, पड़ासला व खुटलियां में 3-3 लोगो की मौत हो चुकी है।

तिलवासनी सेक्टर में 33 मरीज कोरोना मरीज पाए गए व 103 लोगों की मौत हो चुकी है। तिलवासनी व जसपाली में 9, बोयल में 19, सिलारी में 12 व जालखा में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। खारिया मीठापुर सेक्टर में 74 मरीज कोरोना मरीज मिले, जिनमें से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें खारिया मीठापुर मे 27, उदलियावास में 7, बिजवाड़िया में 6 लोगों की मौत हो गई।

भावी सेक्टर में 86 मरीज कोरोना पॉजिटिव रहे और 70 की मौत हो गई, इनमें भावी के 31, जैतीवास 17, पिचियाक के 13 जने शामिल है। इसी तरह बीनावास सेक्टर में 44 कोरोना में से 34, झाक सेक्टर में 28, रणसीगांव सेक्टर में 45, कापरड़ा में 49, बोरूदा सेक्टर में57 जनों को कोराना लील गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग