
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक और मासूम बच्ची से बलात्कार किया गया। इस बार पिता के दोस्त ने घर में अकेली मिली मासूम बच्ची से बलात्कार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपनी नौ साल की पुत्री से छेड़छाड़ और बलात्कार का आरोप लगाकर गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराई है। पीड़िता व उसकी मां के बयान दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले वह सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल गई थी। पति भी काम पर निकल गया था। पीछे नौ वर्ष की पुत्री अकेली थी। इस दौरान पति का दोस्त घर आया।
आरोप है कि पुत्री को अकेली पाकर उसने छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह चला गया। मां के घर लौटने पर पुत्री ने पूरी बात बताई। परिजन ने आरोपी से सम्पर्क कर विरोध जताया। साथ ही पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। यह सुनकर आरोपी फरार हो गया। वह मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के माता पिता ने प्रेम विवाह कर रखा है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिकाऊ) सुनील पंवार को सौंपी गई है।
यह वीडियो भी देखें
कमिश्नरेट के एक अन्य थाने में मंगलवार को आठ साल की मासूम से बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया गया था। ग्यारह वर्ष का पड़ोसी मासूम को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भिजवाया है।
Updated on:
03 Apr 2025 08:18 pm
Published on:
03 Apr 2025 08:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
