10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से 90 विद्यार्थी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट, सीए की नगरी में कोई नहीं बन पाया टॉपर

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने गुरुवार शाम को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। आइसीएआइ ने इस बार टॉप 3 रैंक जारी की, जिसमें सीए नगरी जोधपुर का कोई विद्यार्थी नहीं था।
less than 1 minute read
Google source verification
90 students of jodhpur cleared chartered accountant final exam

जोधपुर से 90 विद्यार्थी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट, सीए की नगरी में कोई नहीं बन पाया टॉपर

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने गुरुवार शाम को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। आइसीएआइ ने इस बार टॉप 3 रैंक जारी की, जिसमें सीए नगरी जोधपुर का कोई विद्यार्थी नहीं था। सामान्यत आइसीएआइ टॉप 50 की रैंक जारी करता है लेकिन रात तक यह रैंक जारी नहीं होने से अन्य छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

आइसीएआइ के स्थानीय अध्यक्ष रितेश भूतड़ा ने बताया कि पुराने और नए पाठ्यक्रम को मिला कर जोधपुर से करीब 90 छात्र-छात्राएं चार्टर्ड एकाउंटेंट बने हैं। इस बार प्रथम ग्रुप से 40 परीक्षार्थी और द्वितीय ग्रुप से 55 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सीए अंतिम वर्ष की परीक्षा गत नवंबर माह में आयोजित की गई थी। सीए इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 3 फरवरी को घोषित किया जाना है।

इस बार दुगुने बने सीए, हर साल रहता है 10 फीसदी परिणाम
इस साल सीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम करीब 18 फ़ीसदी रहा है। जोधपुर में करीब 20 फ़ीसदी विद्यार्थी सीए बने हैं जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दुगुना है। सामान्यत: सीए का परीक्षा परिणाम 10 फीसदी रहता है। चार्टर्ड एकाउंटेंट की प्रवेश परीक्षा सीपीटी (वर्तमान में सीए फाउंडेशन) में 35 प्रतिशत विद्यार्थी पास होकर चार्टर्ड एकाउंटेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं लेकिन 25 फ़ीसदी विद्यार्थियों के हर साल अटक जाने के कारण पिछले कई समय से सीए पाठ्यक्रम को लचीला करने की मांग उठ रही थी।

बाजार में सीए की डिमांड बढ़ी
पिछले तीन चार महीने से बाजार में चार्टर्ड एकाउंटेंट की डिमांड बढ़ी है जिसके कारण इस साल परीक्षा परिणाम भी पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा।
- ऋषभ भूतड़ा, जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष, दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया