26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: मकान से नशे का जखीरा बरामद, 950 किलो डोडा पोस्त,13 लाख नकद, एमडी ड्रग्स समेत सोना-चांदी जब्त

Drug Trafficking Case: जोधपुर शहर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम की मदद से चौहाबो के सेक्टर-11 स्थित मकान में बुधवार देर रात दबिश देकर 97 ग्राम एमडी ड्रग्स, 950 किलो डोडा पोस्त के साथ 13 लाख रुपए व लाखों रुपए का सोना- चांदी जब्त किया।

2 min read
Google source verification
पुलिस की छापेमारी में नकदी,ड्र्रग्स और सोना-चांदी जब्त, पत्रिका फोटो

पुलिस की छापेमारी में नकदी,ड्र्रग्स और सोना-चांदी जब्त, पत्रिका फोटो

Drug Trafficking Case: जोधपुर शहर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम की मदद से चौहाबो के सेक्टर-11 स्थित मकान में बुधवार देर रात दबिश देकर 97 ग्राम एमडी ड्रग्स, 950 किलो डोडा पोस्त के साथ 13 लाख रुपए व लाखों रुपए का सोना- चांदी जब्त किया।

खुफिया सूचना पर छापेमारी

पुलिस के अनुसार चौहाबो सेक्टर-11 में राकेश के मकान में भारी तादाद में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त किए जाने की सूचना मिली। विशेष टीम ने मकान में छापा मारा, जहां से राकेश व अन्य को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर 97 ग्राम एमडी ड्रग्स व 950 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक भी मौके पर पहुंचे।

सघन तलाशी लेने पर मकान से 13 लाख रुपए और लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण भी मिले। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मूलत: गोदावास हाल चौहाबो सेक्टर-11 निवासी राकेश को गिरफ्तार किया। देर रात तक कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि रुपए व जेवर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित किए गए हैं।

मारवाड़ में फल-फूल रही ड्रग्स लैब

मारवाड़ की भोगौलिक स्थिति और जनसंख्या का कम घनत्व ड्रग माफिया को रास आ रहा है। रेत के धोरों में एक ड्रग लैब पर कार्रवाई होती तो दूसरी तैयार हो जाती है। जिला पुलिस के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर पिछले 22 माह में एमडी ड्रग्स बनाने की 12 लैब पकड़ चुकी है। करोड़ों रुपए की ड्रग्स व केमिकल जब्त किए गए हैं।

ड्रग्स लैब पकड़ने की बड़ी कार्रवाई

  • 27 अप्रेल 2024 : गुजरात एटीएस की मदद से एनसीबी ने एमडी ड्रग्स बनाने की चार फैक्ट्री पकड़ी थी। 13 जनों को गिरफ्तार कर 22 किलो एमडी ड्रग्स, 124 लीटर लिक्विड ड्रग्स जब्त की गई थी।
  • 7 दिसम्बर 2025 : गुजरात एटीएस ने शेरगढ़ थानान्तर्गत सोइंतरा गांव के खेत में एमडी ड्रग्स की लैब होने का पता लगाया था। यहां छापा मारकर ड्रग्स की लैब पकड़ी थी, भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण पकड़े गए थे।
  • 29 जनवरी : एनसीबी ने सोयला गांव के एक खेत में दबिश देकर ड्रग्स की लैब पकड़ी थी। भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त किए थे। लैब में दो सौ किलो एमडी ड्रग्स बनाने की साजिश थी। शेरगढ़ थाना पुलिस के साथ मिलकर सोइंतरा के एक ट्यूबवेल पर दबिश देकर एमडी ड्रग्स की लैब पकड़ी।