2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपी कोरोना संक्रमित, 30 पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग

- डांगियावास थाने को सेनेटाइजेशन कराया

less than 1 minute read
Google source verification
आरोपी कोरोना संक्रमित, 30 पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग

आरोपी कोरोना संक्रमित, 30 पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग

जोधपुर.
हथियार तस्करी के मामले में तीन दिन पहले डांगियावास थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाला एक आरोपी कोविड-१९ की जांच में संक्रमित होने से सोमवार को हड़कम्प मच गया। थाने में सैनेटाइजेशन कराने के साथ तीस पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग कराई गई।

थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि गत सोमवार को गोदावास निवासी जगदीश जाट, तिलवासनी निवासी रमेश बिश्नोई, डांगियावास निवासी रामदेवसिंह और जाजीवाल बिश्नोइयान निवासी सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे। एक-एक दिन की रिमाण्ड अवधि के दौरान आरोपियों की कोविड-१९ जांच कराई गई। जिसमें रामदेवसिंह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। तब आरोपी को महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड-१९ वार्ड में पुलिस संरक्षण में भर्ती करा दिया गया।
उधर, पूरे थाने में हाईपो क्लोराइड का छिड़काव कराया गया। आरोपी के सम्पर्क वाले थाने के तीस पुलिस अधिकारी व जवानों की सैम्पलिंग कराई गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।