15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेचने के बहाने 160 तोला सोने व हीरे जड़े एंटीक आभूषण ऐंठने का आरोप

- परिवार से नजदीकियां व भरोसे में लेकर वृद्ध से धोखाधड़ी

less than 1 minute read
Google source verification
160 tola gold fraud

पुलिस स्टेशन सरदारपुरा।

जोधपुर.

सरदारपुरा में नेहरू पार्क के पास परिवार से नजदीकियां व भरोसा हासिल करने के बाद एक व्यक्ति ने बेचने के बहाने वृद्ध से 160 तोला सोने-हीरे जडि़त पुश्तैनी व एंटीक आभूषण ऐंठ लिए। रुपए न लौटाने और आरोपी के परिवार से दूरी बनाने पर वृद्ध को संदेह हुआ। आखिरकार आरोपी ने जेवर लौटाने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार नेहरू पार्क के पास निवासी जेठमल (88) पुत्र केसरीमल बाहेती ने मूलत: मथानिया में अगुणाबास हाल बीजेएस कॉलोनी निवासी मूलसिंह पुत्र शंकरदान चारण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी मूलसिंह बरसों से पारिवारिक सदस्य जैसा है। वृद्धावस्था के चलते वह बच्चों मेंं सम्पत्ति का बंटवारा करना चाहता था। उसके पास पुश्तैनी व एंटीक जेवर थे। जो सभी बच्चों में बराबर बांटना चाहता था, लेकिन जेवर छोटे-बड़े थे। इसलिए उसने जेवर बेचकर रुपए बांटने का निर्णय किया था। इसके लिए मूलसिंह को अवगत करवाया। वह एक सोनार को लेकर आया और जेवर दिखाए। सोनार ने 160 तोला सोने व हीरे जडि़त पुश्तैनी जेवर तिमणियां, आड़, बाजूबंद, राणीहार, कंदोरा व हथफूल, पायजेब, पुणछे आदि जेवर जांचे। उसने इनकी डेढ़ करोड़ रुपए कीमत लगाई। बाद में 1.60 करोड़ रुपए में बेचने का निर्णय किया गया। जून 2023 में मूलसिंह यह सभी जेवर बेचने के लिए ले गया। अगस्त 2024 तक जेवर बेचकर रुपए देने थे। बदले में मूलसिंह से 1.60 करोड़ रुपए का चेक भी लिया गया।

इसके बाद मूलसिंह का वृद्ध के घर आना-जाना कम होने लगा। उन्होंने अपने पारिवारिक मित्र तख्तदान से बात की। उन्होंने मूलसिंह के धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार होने की जानकारी दी। वृद्ध के कहने पर तख्तदान आरोपी के घर गए और जेवर व रुपए के बारे में बात की, लेकिन उसने लौटाने से इनकार कर दिया।