
Ishita Dutta
बीकानेर में चल रही फिल्म फिरंगी की शूटिंग के सिलसिले में एक्ट्रेस ईशिता दत्ता मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वे सीधे सड़क मार्ग से बीकानेर के लिए रवाना हो गईं। ईशिता बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। ईशिता को सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम से पहचान मिली थी। दत्ता ने छोटे पर्दे के धारावाहिक एक घर बनाऊंगा में भी लीड रोल निभाया था। कॅरियर की शुरुआत ईशिता ने तेलुगू फिल्म चाणक्युडु से की थी।
READ MORE- आई जस्ट लव राजस्थान : कपिल शर्मा
लोकल कोर्डिनेटर इमाम ने बताया कि बीकानेर के लाल गढ़ पैलेस में विजय धींगरा के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस कड़ी में फिल्म व टीवी सहित एड फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके अजंन श्रीवास्तव, जमील खान व विशाल ओ शर्मा पहले ही यहां से बीकानेर पहुंच गए थे।
Published on:
14 Feb 2017 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
