
खाने का लालच देकर लड़की से गंदा काम (File)
बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की सुगबुगाहट 13 महीने से चल रही थी। हाईप्रोफाइल सेक्सटॉर्शन की दो एफआइआर दर्ज होने के एक साल बाद अब पूर्व विधायक का नाम खुलकर सामने आया है। अब पुलिस इन दोनों प्रकरणों के प्रमुख बिन्दुओं को भी जांच में शामिल करेगी। राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज एफआइआर में पीड़िता ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार बल्कि नाबालिग सहेली से भी बलात्कार के आरोप लगाए हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रेम धनदे ने बताया कि महिला ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन, रामस्वरूप आचार्य, आरपीएस अधिकारी आनंद राजपुरोहित, बाड़मेर के कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा, उप निरीक्षक दाउद खान, बाड़मेर प्रधान गिरधरसिंह, बाड़मेर नगर पालिका के उप सभापति सूरतानसिंह, प्रवीण सेठिया और गोपाल सिंह राजपुरोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। जिसमें पूर्व विधायक व रामस्वरूप पर सामूहिक बलात्कार और अन्य के खिलाफ डराने-धमकाने, मारपीट व दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर ब्लैकमेलिंग की स्वीकोराक्ति का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पीडि़ता ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पांच साल पहले रामस्वरूप ने उसके साथ बलात्कार के बाद यौन शोषण किया था। तत्पश्चात दो साल पहले तत्कालीन विधायक ने उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपियों ने उसकी तत्समय नाबालिग सहेली से भी बलात्कार किया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ भी की थी।
बाड़मेर में 50 लाख रुपए मांगने का आरोप, 5 गिरफ्तार
30 नवम्बर 2022 : रामस्वरूप आचार्य ने बाड़मेर में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था। इसमें महिलाओं सहित पांच जनों के खिलाफ अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया था।
बहन के एडिट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग का प्रयास
3 दिसम्बर 2022 : एक महिला ने दयाल राणा व भंवराराम के खिलाफ बहन के एडिट फोटो व वीडियो से बहन के मार्फत कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करवाई थी। आरोप है कि आरोपी बहन के मार्फत मेवाराम को ब्लैकमेल करना चाहते हैं। जांच में स्पष्ट नहीं हो सका था कि मेवाराम कौन है? पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था।
सामूहिक बलात्कार व नाबालिग से बलात्कार व छेड़छाड़ के आरोप
20 दिसम्बर 2023 : अब एक महिला ने पूर्व विधायक मेवाराम व रामस्वरूप के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, नाबालिग सहेली से बलात्कार व नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों व अन्य के खिलाफ जोधपुर में घर आकर पकड़कर ले जाने, मारपीट व पिस्तौल की नोंक पर ब्लैकमेलिंग करने की स्वीकारोक्ति का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
बलात्कार, सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर या एयरपोर्ट थाने में दर्ज एफआइआर इस मामले से जुड़ी हैं तो उसके फैक्ट्स भी जांच में लिए जाएंगे।
गौरव यादव, पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, जोधपुर
Published on:
22 Dec 2023 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
