1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: राजस्थान के इस शहर में 231 दिन बाद मौसम ने दिया तगड़ा झटका, जानिए IMD का अलर्ट

Heat wave Alert: जोधपुर शहर में पश्चिमी शुष्क हवा प्रभावी होने से पारा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद लू चलने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
IMD Heatwave Alert

राजस्थान के जोधपुर शहर में शुक्रवार को तापमान चालीस डिग्री को पार कर गया। तापमान अधिक होने और नमी कम होने से गर्मी अधिक रही। ऐसा 231 दिन बाद देखने को मिला है। इससे पहले गत वर्ष 15 जुलाई को तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया था। सात महीने से अधिक समय से पारा चालीस डिग्री के नीचे ही था।

लू का अलर्ट

पश्चिमी शुष्क हवा प्रभावी होने से पारा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद लू चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान 43 डिग्री के आसपास आ सकता है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। सुबह मौसम ठीक था, लेकिन भोर के साथ ही तपिश बढ़ने लगी।

तापमान तेजी से उछलने लगा। दोपहर में तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अप्रेल के प्रथम सप्ताह में ही तापमान के चालीस डिग्री तक पहुंच जाने गर्मी तेज हो गई। मौसम में आर्द्रता भी 26 से 15 प्रतिशत के मध्य रहने से दोपहर में शुष्क हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी। गर्म हवा के झोंके महसूस किए गए। शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट होने से मौसम कुछ सामान्य रहा।

यह वीडियो भी देखें

एक सप्ताह में 8 डिग्री बढ़ा तापमान

बीते एक सप्ताह में जोधपुर में तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह पहले दिन में तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था जिसके कारण दिन में पंखे की भी जरुरत नहीं पड़ी। ऐसा उत्तरी हवा के कारण हुआ। उत्तरी हवा से रात का पारा भी 15 डिग्री के पास आ गया था जिससे सुबह सुबह गुलाबी सर्दी महसूस की गई।

यह भी पढ़ें-गर्मियों की छुट्टियों में इतनी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यात्रियों को भेजेगा 1 करोड़ मैसेज, यहां जानें पूरा अपडेट