6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर से कार किराए लेकर जोधपुर आए, चाकू दिखा कार लूटी

- रात दाे बजे लघुशंका के बहाने सुनसान जगह रोककर वारदात, चालक से मारपीट और रुपए भी लूटे- गश्त कर रही पुलिस ने पीछा कर कल्याणपुर में कार पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो अन्य फरार

2 min read
Google source verification
सवाई माधोपुर से कार किराए लेकर जोधपुर आए, चाकू दिखा कार लूटी

सवाई माधोपुर से कार किराए लेकर जोधपुर आए, चाकू दिखा कार लूटी

जोधपुर।
सवाई माधोपुर से कार किराए पर लेकर तीन युवक रात दो बजे बोरानाडा थानान्तर्गत भाण्डू कला व सालावास रोड पहुंचे, जहां लघुशंका के बहाने कार रोकने के बाद चालक से मारपीट कर रुपए, मोबाइल व कार लूटकर भाग गए। गश्त कर रही बोरानाडा थाना पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया और कल्याणपुर में कार पकड़कर एक युवक को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हो गए। (Car robbery)
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सवाई माधोपुर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल रैगर कार टैक्सी चालक है। तीन युवकों ने गुरुवार को जोधपुर के लिए उसकी कार किराए पर ली। तीनों को लेकर चालक रात दो बजे बोरानाडा पहुंचा, जहां से तीनों युवक उसे भाण्डू कला से सालावास रोड की तरफ ले जाने लगे। इस मार्ग पर सुनसान जगह देख युवकों ने लघुशंका करने के लिए कार रुकवाई। चालक ने सड़क किनारे कार रोकी। तभी युवकों ने चालक से मारपीट शुरू कर दी। उससे रुपए, मोबाइल लूट लिए। चालक को नीचे उतारा और कार लूटकर भाग गए।
पीडि़त ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। फिर आस-पास के लोगों से मोबाइल मांगा और पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। गश्त कर रहे उप निरीक्षक मानाराम व अन्य पुलिसकमी्र मौके पर पहुंचे। चालक से जानकारी लेकर कार व लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। चूंकि लुटेरे कार लेकर बाड़मेर की तरफ भागे थे, इसलिए उप निरीक्षक व पुलिस ने कार का पीछा किया। लुटेरे कार लेकर बालोतरा सरहद में पहुंच गए, जहां कल्याणपुर थाना पुलिस की मदद से तड़के छह बजे लूट की कार पकड़ ली। उसमें सवार जीतूसिंह को पकड़ लिया। उसे थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद झंवर थाना क्षेत्र में दईकड़ा खींचियान गांव निवासी जीतू सिंह (23) पुत्र हीरसिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे कार भी बरामद की गई। वारदात में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।