
जोधपुर। सीकर के फतेहपुर शेखावटी में ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चचेरे भाई व दो दोस्तों के साथ जान गंवाने वाले पुलिस कांस्टेबल रेंवतराम जाट के परिजन के लिए साथी सिपाहियों ने आर्थिक सहायता करने की मुहिम छेड़ी है। सोशल मीडिया के मार्फत अब तक 12 सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ने बैंक खाते में राशि जमा करवाई है।
यह भी पढ़ें- जून की गर्मी बाइक राइडर्स को दे रही बड़ा झटका, आपने भी की ऐसी गलती तो गायब हो जाएगा पेट्रोल
दरअसल, गत 7 जून की अल-सुबह फतेहपुर शेखावटी में ट्रेलर व कार की भिड़ंत हो गई थी। भोपालगढ़ थानान्तर्गत बुड़किया निवासी रेंवतराम जाट, चचेरे भाई तेजाराम, मित्र राजू उर्फ रियाज खान व शाहरूख खान की मौत हो गईं थी। रेंवतराम पुलिस स्टेशन खाण्डा फलसा में कांस्टेबल था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। माता-पिता भी वृद्ध हैं। जवान पुत्र की मौत से परिजन सदमे में है। इनकी आर्थिक सहायता के लिए कमिश्नरेट के साथी सिपाहियों ने व्हॉट्सऐप के मार्फत एक मुहिम चलाई है।
पिछले चार दिन में जोधपुर ही नहीं बल्कि संभाग के अन्य जिले और रेंज के अन्य जिलों से 12 सौ पुलिस अधिकारी व जवान आर्थिक मदद कर चुके हैं। यह राशि दिवंगत कांस्टेबल के फोन-पे एकाउंट में जमा कराई जा रही है। दिवंगत कांस्टेबल के साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि मुहिम के मार्फत पत्नी व मासूम बच्चों के साथ ही वृद्ध माता-पिता की मदद करने का उद्देश्य है। इनके लिए 15 लाख रुपए जुटाए जाने की उम्मीद है।
Published on:
12 Jun 2023 10:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
