9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालाऊना दुखांतिका के बाद इस गांव के लोग भी सहमे

कालाऊना में बस्ती पर 11 केवी का तार गिरने के हादसे के बाद अब Bhadva ki Dhani के लोग भी सहमे-सहमे नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
After the Kalauna tragedy, the people of this village also fear

After the Kalauna tragedy, the people of this village also fear

खारिया मीठापुर (जोधपुर) . कालाऊना में बस्ती पर 11 केवी का तार गिरने के हादसे के बाद अब Bhadva ki Dhani के लोग भी सहमे-सहमे नजर आ रही है। यहां भी देवनारायण मंदिर और पानी के हौद के ऊपर से 11 केवी का लाइन निकल रही है। पिछले कुछ सालों में इस लाइन के करंट से आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है और पाच व्यक्ति करंट की चपेट में आ चुके है।

यहां भी हर पल मौत का खतरा

ग्राम पंचायत खारिया मीठापुर की Bhadva ki Dhani के मांगीलाल गुर्जर और धर्माराम गुर्जर ने बताया कि ढाणी में समाज के लोगों का देवनारायण भगवान का मंदिर होने से सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए मंदिर जाते है। वहीं पानी का हौद सार्वजनिक चौक में होने से आस-पास सभी घरों के लोग वहां कपड़े धोते है, पशुओं व स्वयं के लिए पीने का पानी भी इसी हौद से ले जाते है। पूरे दिन हौद पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

कोई नहीं कर रहा सुनवाई


पिछले कई वर्षो से विद्युत निगम के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं को बार- बार कहने व लिखित में सूचना करने के बावूजद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत लाइन की जगह बदलकर तारों को ऊंचा किया जाए या उसका रास्ता बदला जाए।

ग्रामीणों ने बैठक कर एक बार फि र प्रशासनिक अधिकारियो को न्याय आपके द्वार शिविर में जाकर लिखित मे शिकायत करने क ा निर्णय किया। इस दौरान देवाराम, बाबूलाल, लादूराम, धर्माराम, मांगीलाल, सुजाराम, हड़मानराम व पुखाराम मौजूद थे।

सुनील को गंवानी पड़ी जान

उल्लेखनीय है बिलाड़ा पंचायत समिति के कालाउना पंचायत मुख्यालय की आबादी बस्ती में ट्रंासफार्मर में लगी आग से 11 केवी का बिजली तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कुछ ग्रामीण भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कई घरों तक करंट फैलने से नुकसान हुआ।


कालाउना के ब्राह्मण मोहल्ले में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 11 केवी की बिजली लाइन ने कहर बरपाया। बिजली लाइन नीचे से गुजर रही एलटी लाइन से टकरा गई और चपेट में आने से सुनील (22) पुत्र ओमप्रकाश गौड़ झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।