6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-जोधपुर में पहाड़ों जैसी साफ हवा

Air Pollution News -मौसम बदलते ही घटने लगा वायु प्रदूषण- दिवाली के बाद बदले मौसम से वायु प्रदूषण गायब, एक तिहाई रह गए धूल कण

2 min read
Google source verification
जयपुर-जोधपुर में पहाड़ों जैसी साफ हवा

जयपुर-जोधपुर में पहाड़ों जैसी साफ हवा

जोधपुर. प्रदेश में नवम्बर से शुरू हुआ वायु प्रदूषण (Air Pollution) दिवाली (Diwali) पर उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब काबू आने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ सोमवार से ही प्रदेश भी बदल गई। पिछले तीन चार दिनों से उत्तरी-पूर्वी हवा के झौंके चलने से जयपुर (Jaipur) और जोधपुर (Jodhpur) की वायु पहाड़ों जैसी हो गई है।

हवा में धूल कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (Particulate Matter) का स्तर लगभग 100 है। इस कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी पिछले दिनों की तुलना में घटकर लगभग एक तिहाई घटकर 100 के आसपास आ गया है। दिवाली के दिनों में यह 300 से ऊपर था। जोधपुर में यह 340 तक पहुंच गया था। अब बहती हवा ने जोधपुर-जयपुर का वातावरण उदयपुर से भी अधिक बेहतर बना दिया है। भिवाड़ी को छोडकऱ प्रदेश के लगभग सभी शहरों की वायु साफ हो गई है। भिवाड़ी में भी वायु प्रदषण में कमी आई है, लेकिन गुरुवार फिर से धूल कणों का स्तर कुछ बढ़ गया था। गौरतलब है कि अन्य वायु प्रदूषकों नाइट्रोजन व कार्बन के ऑक्साइड, अमोनिया, ओजोन, सल्फर जैसे तत्व वायु में पहले से ही कम है। केवल PM-10 और PM-2.5 के कारण ही वायु प्रदूषण हो रहा है।

ऐसे पड़ा असर
दिवाली के अगले दिन से ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू किया। जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद सोमवार से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निचली हवाओं के चक्रवात के कारण तेज उत्तरी-पूर्वी हवा बहने लग गई। हवाओं के चक्रवात के साथ अरब सागर की नमी भी खिंच आई। इससे हवा में धूल कण खत्म होकर जलवाष्प बढ़ गई।

प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
शहर --------19 नवम्बर---18 नवम्बर---17 नवम्बर-----16 नवम्बर
जयपुर------- 102 ----- 105 ----- 69 ----- 85
जोधपुर ----- 120 ----- 121 ----- 204 ----- 245
उदयपुर ----- 123----- 135 ----- 109----- 107
कोटा ----- 129 ----- 118 ----- 108 ----- 93
अजमेर -----102 ----- 82 ----- 78 ----- 113
अलवर ----- 96 ----- 76 ----- 73 ----- 95
पाली ------- 99 ----- 91 ----- 139 ----- 125
भिवाड़ी----- 328 ----- 267 ----- 219 ----- 151