26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इन 13 जिलों में हो चुकी है हवा खराब, सिर्फ इन 4 में बची है अच्छी वायु

राजस्थान में वायु की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। क्योंकि राज्य के 13 जिलों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 May 2023, 2:55 PM IST

aqi_down_in_rajasthan.png

जोधपुर। राजस्थान में वायु की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। क्योंकि राज्य के 13 जिलों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी आई। उसके बाद हुई बरसात ने धूल का गुबार हटा दिया लेकिन फिर भी प्रदेश के केवल 4 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई अच्छा रहा, जहां लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल रही थी। शेष जिलों में बरसात के बाद धूल सूखने से आसमां में फिर से प्रदूषण फैलने लग गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम चार बजे तक के डाटा के अनुसार जयपुर, उदयपुर, टोंक और बांसवाड़ा में ही एक्यूआई 50 अथवा कम था। सर्वाधिक खराब हवा पश्चिमी राजस्थान में रही। जैसलमेर में एक्यूआई 277, बाड़मेर में 188, श्रीगंगानगर में 184 रहा।

यह भी पढ़ें : दुनिया में छा गई जयपुर की ये बेटियां! ब्यूटी और ब्रेन से लेकर खेल में ऐसे किया कमाल

जालोर व डूंगरपुर में मॉनिटरिंग नहीं
प्रदेश के 33 में से 31 जिलों और औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगा है और प्रतिदिन रियल टाइल वायु गुणवत्ता का मापन होता है। जोधपुर संभाग के जालोर जिले और उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में अब तक एक्यूआई मापन शुरू नहीं हो सका। प्रदेश में धूल कणों की अधिकता की वजह से बारिश के बाद भी ऐसी स्थिति बन जाती है। फिर भी तुलनात्मक रूप से हवा काफी साफ है।
- डॉ. एलके शर्मा, पर्यावरण विज्ञान विभाग, राजस्थान केंद्रीय विवि अजमेर

यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक के बेटे ने की शादी में फायरिंग, वीडियो वायरल

13 स्थानों में एक्यूआई 100 के नीचे
प्रदेश के 13 स्थानों पर एक्यूआई 100 के नीचे अथवा 50 से 100 के मध्य रहा। इसमें औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी, अजमेर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सीकर व सिरोही शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग