24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air travelers: राजस्थान में यहां हवाई यात्रियों ने बनाया रेकॉर्ड, जाने कैसे

Air travelers: सर्दी के बाद गर्मी में भी जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का रेकॉर्ड -50 हजार यात्री पहुंचे-किराया अधिक होने के बाजवूद हवाई यात्रियों की संख्या में बूम-सर्दियों में पहुंच गया था एक लाख से ऊपर यात्री भार

2 min read
Google source verification
Air travelers: राजस्थान में यहां हवाई यात्रियों ने बनाया रेकॉर्ड, जाने कैसे

Air travelers: राजस्थान में यहां हवाई यात्रियों ने बनाया रेकॉर्ड, जाने कैसे

Air travelers: जोधपुर. कोविड के बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की तादाद में रेकॉर्ड तोड़ परिवर्तन आया है। यात्रियों की संख्या बढऩे से एयरपोर्ट छोटा पडऩे लग गया है। बीती सर्दियों में नवम्बर और दिसम्बर में पहली बार यात्री भार एक लाख को पार कर गया था। अब गर्मियों में भी यात्रियों ने रेकॉर्ड बना दिया है। समर सीजन में भी पहली बार यात्रियों की संख्या 50 हजार को पार कर गई, जो पिछले वर्षों की गर्मियों की तुलना में 80 से 100 प्रतिशत अधिक है।

ताज्जुब की बात यह है कि फ्लाइट्स मूवमेंट में उतना परिवर्तन नहीं है। पिछले सालों की गर्मियों में चार सौ से अधिक फ्लाइट्स हर महीने उड़ रही थी, लेकिन इस साल तीन सौ से कुछ ही अधिक फ्लाइट मूवमेंट होने के बावजूद यात्री भार आसमां पर है।


क्या है कारण
- बीते विंटर व इस समर सीजन में पहली बार कोलकाता व हैदराबाद जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू हुई। उत्तर-पूर्व की कनेक्टिविटी बढ़ गई।

- कोविड के समय ही पहली बार चैन्नई और बेंगलुरू के लिए दो से तीन फ्लाइट्स शुरू हुई। पहली बार एयरलाइंस कम्पनियों ने दक्षिणी भारत की तरफ यात्री भार महसूस किया। आलम यह था कि जोधपुर से चैन्नई के मध्य पूरी फ्लाइट्स कई बार चार्टर्ड प्लेन के रूप में आई तब एयरलाइंस कम्पनियों को दक्षिणी भारत में वैक्यूम नजर आया।

- दिल्ली और मुंबई के मध्य पहली बार 5-5 फ्लाइट्स उड़ी। बीते विंटर सीजन में एक दिन में फ्लाइट्स की संख्या 18 तक पहुंची। एयरपोर्ट छोटा पडऩे से उसका समय सुबह 9.30 की जगह 6.30 करना पड़ा।

- गर्मियों में फ्लाइट्स मूवमेंट कम है लेकिन बड़े जहाज होने से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं।


वर्तमान में इन शहरों के लिए उड़ानें
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चैन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, बेलगाम (दिल्ली-मुंबई को छोडक़र सभी जगह एक-एक फ्लाइट है।)


यहां भी है वेक्यूम, कम्पनी आगे आएं
जोधपुर एयरपोर्ट से देश के बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स है, लेकिन राज्य के भीतर के शहरों यानी इंटरसिटी कनेक्टिविटी नहीं है। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, जैसलमेर जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स की दरकार है। यात्रियों की तरफ से भी डिमाण्ड आ रही है लेकिन कोई एयरलाइंस कम्पनी आगे नहीं आ रही है। उड़ान योजना के तहत सुप्रीम एयरलाइंस ने इंटरसिटी कनेक्टिविटी शुरू की थी लेकिन वर्ष 2016 में श्रीगंगानगर में सुप्रीम एयरलाइंस के विमान के एयरपोर्ट की दिवार से टकराने के बाद उसकी सेवाएं बंद हो गई। स्पाइस जेट की भी 2017 में जयपुर-जोधपुर उड़ान थी, लेकिन वह भी बंद पड़ी है।

जोधपुर एयरपोर्ट का गर्मियों का ट्रेफिक यात्रियों की संख्या
महीना ----- 2022---- 2021 ---- 2020 ---- 2019 ---- 2018 ---- 2017
अप्रेल ---- 50901 ----35441---- 0 -------- 20965 ---- 35137 ---- 32340
मई ------ 48609 ---- 21942 ----192 ---- 18954 ---- 33430 ---- 33502
जून ----- 45000 ---- 23104 ---- 29 ----- 17555 ---- 32737 ---- 32934

2 एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट
महीना ----2022 ----2021 ----2020 ----2019----2018---- 2017
अप्रेल ---- 338 ---- 358 ---- 0 ------ 182 ---- 444 ---- 380
मई ------ 318 ---- 264 ---- 4 ------ 128 ---- 460 ---- 410
जून ----- 312 ---- 194 ---- 8 ------ 114 ------ 438 ---- 401


बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग