
Arms trading-
Arms trading- पुलिस को अंदेशा है कि सोशल मीडिया के मार्फत हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए व्हॉट्सऐप नम्बर दिए गए हैं। इसकी आड़ में गिरोह रुपए ऐंठने का प्रयास भी कर सकते हैं। हथियार बेचने के नाम पर खाते में रुपए जमा करवाकर ठगी करने वाला गिरोह भी हो सकता है।
मोबाइल लोकेशन अन्य जिले में आई पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव का कहना है कि हथियारों के सौदागरों के जो मोबाइल नम्बर मिले हैं। उनकी लोकेशन दूसरे जिलों में पाई गई। इन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित जिले की पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है।
लेन-देन के विवाद में रुपए देकर कराया था छात्र का अपहरण
लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में गत माह एक युवक ने कुछ युवकों को रुपए देकर छात्र का अपहरण कराया था। जैसलमेर में बंधक बनाकर क्रिप्टो करंसी हथियाने का प्रयास किया गया था। उदयमंदिर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-जी निवासी हीरेन शर्मा पढ़ाई कर रहा है। लेन-देन के विवाद में गत 6 फरवरी को आयुष ने उसे सर्किट हाउस के पास बुलाया था, जहां कार में मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसका कार में अपहरण लिया था। उसे जैसलमेर ले गए थे, जहां कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। साथ ही क्रिप्टो करंसी वसूलने का प्रयास किया था। इससे इनकार करने पर उसे 7 फरवरी को सर्किट हाउस के पास छोड़ दिया गया था। हीरेन शर्मा की तरफ से आयुष वार्शनय व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आयुष वार्शनय को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि लेन-देन के विवाद के चलते उसने कुछ युवकों को रुपए देकर हीरेन का अपहरण कराया था। इस पर पुलिस ने नया बेरा निवासी ओमसिंह उर्फ ओमवीर, झिनझिनयाली में मोढ़ा निवासी हेमसिंह उर्फ हेमराजसिंह व रूदिया निवासी दशरथसिंह उर्फ दशु को गिरफ्तार किया। इनसे मारपीट में प्रयुक्त हथियार व बोलेरो कैम्पर बरामद की गई।
Published on:
05 Mar 2022 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
