10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसयूवी को टक्कर मारी तो सवारियों से भरी बस पर हमला बोला

- बावड़ी बस स्टैण्ड पर स्लीपर बस में तोड़-फोड़ - यात्रियों में हडक़म्प, दो हमलावर गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Google source verification
Attack on sleeper bus

एसयूवी को टक्कर मारी तो सवारियों से भरी बस पर हमला बोला

जोधपुर.
रूट को लेकर चल रहे विवाद में एसयूवी कार को टक्कर मारने का बदला लेने के लिए रविवार दोपहर बावड़ी बस स्टैण्ड पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस में हमला कर तोड़-फोड़ कर दी गई। यात्रियों में हडक़म्प मच गया। किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। खेड़ापा थाना पुलिस ने मुख्य हमलावर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार रूट को लेकर चल रहे विवाद में गत ४ जुलाई को भदवासिया ओवरब्रिज के नीचे बस स्टैण्ड पर बस में तोड़-फोड़ के बाद बस चालक ने एसयूवी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी थी। यह एसयूवी केलावा खुर्द निवासी चेतनराम जाट की थी। इसी रंजिश में वह कुछ युवकों को लेकर बावड़ी बस स्टैण्ड पहुंचा, जहां जोधपुर से यात्री लेकर पहुंची एक स्लीपर बस को रोककर युवकों ने हमला कर दिया। लोहे के लगिए व लाठियों से लैस युवकों ने बस के सारे कांच फोड़ डाले। चालक बस को छोड़ भाग निकला। यात्रियों में हडक़म्प मच गया और वो भी बाहर निकल गईं। आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़-फोड़ कर रहे केलावा खुर्द निवासी चेतनराम पुत्र दीपाराम जाट और मूलत: नांदिया प्रभावती हाल सारण नगर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जीयाराम जाट को गिरफ्तार किया। अन्य युवक मौके से भाग निकले। हेड कांस्टेबल सुरेश का कहना है कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
काफी देर तक बाद ग्रामीण उतरे विरोध में

हमला होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। काफी देर तक सभी खड़े रहे। बाद में उन्होंने हमलावरों को घेरा और विरोध जताया। जिसके चलते कुछ हमलावर भागने लगे तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धक्का-मुक्की की।