30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसी रिपेयरिंग का झांसा देकर बैंक बैलेंस किया शून्य

- गूगल पर मिले कस्टरमर केयर के नम्बर पर बात की तो दस रुपए का रिचार्ज करवाकर ठगी
less than 1 minute read
Google source verification
एसी रिपेयरिंग का झांसा देकर बैंक बैलेंस किया शून्य

एसी रिपेयरिंग का झांसा देकर बैंक बैलेंस किया शून्य

जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत खारा बेरा पुरोहितान गांव में घर का एयर कंडीशनर मरम्मत करवाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर ढूंढकर बात करने और दस रुपए का रिचार्ज करवाने पर एक व्यक्ति का बैंक खाता शून्य कर दिया गया। पीडि़त ने बैंक में शिकायत देकर लूनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि खारा बेरा पुरोहितान गांव निवासी पवन कुमार पुत्र प्रकाशचन्द जैन ने घर का एसी मरम्मत कराने के लिए गत २५ सितम्बर को गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर ढूंढा और उस पर बात की। तब उस व्यक्ति ने एक घंटे में मैकेनिक भेजने की जानकारी दी। इसके लिए उसने दस रुपए का रिचार्ज करवाने की आवश्यकता जताई। झांसे में आए पवन ने रिचार्ज कर दिया। इसके बाद खाते से बैलेंस कम होने के संदेश आने लग गए। उसके खाते में शून्य बैलेंस हो गया। खाते से तीन बार में २४३७३ रुपए निकाल लिए गए।