
Jodhpur Discom
जोधपुर. जोधपुर डिस्कॉम अपनी कार्यप्रणाली और बिजली बिल भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की राह पर चल पड़ा है। डिस्कॉम ने ऑनलाइन पेमेंट गेट-वे तो एक निजी कंपनी को दे दिया था अब २० हजार से अधिक के बिजली बिल भी ऑनलाइन जमा करवाने की अनिवार्यता कर दी है। जबकि दूसरी ओर ऑफलाइन प्रक्रिया पर अब तक मेहरबानी कायम है।
ऑफलाइन सिस्टम से बिजली बिल भरने वाले ई-मित्र को मुफ्त बिजली पिछले लम्बे समय से दी जा रही है। प्रत्येक एईएन कार्यालय पर बिल जमा करवाने के लिए ई-मित्र शाखा खोली गई है। इसके लिए एक कक्ष और संसाधन के साथ बिजली डिस्कॉम की ओर से दी जा रही है। जिले के एईएन कार्यालय में लगे ई-मित्र पर बिजली खर्च करीब २५ हजार से अधिक है। जबकि दूसरी ओर बड़े बिजली बिल ऑनलाइन करने के बाद छोटी राशि के बिजली बिल को भी ऑनलाइन सिस्टम से जमा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें भी डिस्कॉम ५० रुपए तक की छूट दे रहा है। एेसे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किस प्रक्रिया को प्रोत्साहन देना है इसका निर्णय अब तक नहीं हो पाया है।
इन पर मेहरबानी कायम
- डिस्कॉम ने अपनी वेबसाइट के होम पेज ही ऑनलाइन पेमेंट गेट-वे के लिए निजी कंपनी का प्रचार कर दिया है। इस गेट-वे से बिजली बिल भरने पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। जबकि इससे पहले तक ऑनलाइन बिल भरते समय डिस्कॉम अपनी वेबसाइट होम पेज पर ही डेबिट-क्रेडिट कार्ड की सरल प्रक्रिया दे रहा था।
- दूसरी मेहरबानी एईएन कार्यालय में ई-मित्र संचालन का ठेका लेने वाली कंपनी पर की जा रही है। ऑनलाइन सिस्टम से लोगों को जोडऩे की पहल के बाद भी ऑफलाइन प्रक्रिया को सहायता जारी है। सेवा के नाम पर संचालित होने वाले ई-मित्र को प्रत्येक एईएन कार्यालय में डिस्कॉम ने खुद के संसाधन और मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रहा है।
करीब २५ हजार की बिजली मुफ्त
शहर और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर जिले में फिलहाल ३२ एईएन कार्यालय संचालित हैं। जहां बिजली बिल भरने वाले ई-मित्र संचालित हो रहे हैं। यहां एक कमरा और संसाधन के साथ डिस्कॉम बिजली नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहा है। एक कमरे में ट्यूबलाइट, पंखा और कम्प्यूटर-प्रिंटर सेट लगे हुए हैं। किन्हीं कार्यालयों में तो कूलर भी संचालित होते हैं। एेसे में एक कार्यालय के ई-मित्र का बिजली खर्च करीब ८०० से एक हजार रुपए तक होता है। जिले में प्रतिमाह करीब २५ हजार का बिजली बिजली बिल डिस्कॉम प्रबंधन ही भर रहा है।
इनका कहना... जिले में एईएन कार्यालय में जो ई-मित्र संचालित है उनको बिजली डिस्कॉम की ओर से मुहैया है। इसके अलावा कोई सुविधा नहीं है। २० हजार से अधिक के सभी बिल ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसके अलावा कम राशि के उपभोक्ता भी ऑनलाइन बिल भरने का रुख कर रहे हैं।
- डॉ एस.के गोयल, मुख्य लेखा नियंत्रक, जोधपुर डिस्कॉम।
Published on:
25 Jul 2018 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
