Rajasthan Politics : जोधपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और मंत्री पद छोड़ने वाले किरोड़ी लाल मीणा की गैरमौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच दोनों नेताओं के बुधवार को विधानसभा में नहीं दिखने पर बीजेपी के दिग्गज नेता ने बड़ा बयान दिया है। दूसरी ओर सियासी गलियारों में चर्चा है कि वसुंधरा और किरोड़ी मीणा नाराजगी के चलते सत्ता और संगठन से दूरी बनाने में लगे हुए है। हालांकि, बीजेपी का दावा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।