19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

BJP : केंद्रीय मंत्री शेखावत आए जोधपुर, महा जनसंपर्क अभियान को दिया अंतिम रूप

सोमवार को अल्प समय के लिए जोधपुर आए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब तीन घण्टे तक सर्किट हाउस में रुके। उनके निर्देशन में भाजपा ने जिले में महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

Google source verification

जोधपुर. सोमवार को अल्प समय के लिए जोधपुर आए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब तीन घण्टे तक सर्किट हाउस में रुके। उनके निर्देशन में भाजपा ने जिले में महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने आमजन से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। यथासंभव समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सहित ढाई बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में काम करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ यशस्वी वर्ष पूर्ण हुए है। मोदी ने देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है। यह संदेश हर भारतीय तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महा जनसम्पर्क अभियान आरंभ किया है। इसके तहत लोकसभा, विधानसभा स्तर पर एवं मण्डल व बूथ स्तर तक प्रस्तावित कार्यक्रमों की रचना की गई है।
भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान
– भाजपा जोधपुर शहर, जोधपुर देहात एवं जोधपुर देहात उत्तर की संयुक्त मेजबानी में चलेगा महा जनसंकर्प अभियान।
– प्रथम चरण में 10 व 11 जून को कार्यक्रम होंगे।
– दस जून को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा।
– 11 जून को विकास तीर्थ का आयोजन।
– 11 जून को ही भाजपा के सभी मोर्चों का एक संयुक्त सम्मेलन।