BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे जोधपुर, भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान को देंगे रफ्तार
जोधपुरPublished: Jun 24, 2023 12:41:19 pm
शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपरान्ह चार बजे से प्रबद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
जोधपुर। भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान के तहत केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सुधांशु त्रिवेदी शनिवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने पर सुबह 9.30 बजे एयरपोर्ट पर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का स्वागत हुआ। त्रिवेदी और शेखावत शनिवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन और सोशल इन्फ्लुएंसर मीट में नौ साल के मोदी शासन की उपलब्धियों को लेकर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।