1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ हनुमान बेनिवाल का स्वागत, धरना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें VIDEO
Play video

जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ हनुमान बेनिवाल का स्वागत, धरना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें VIDEO

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बजरी माफिया को बढ़ावा देने में भाजपा और कांग्रेसी नेताओं का हाथ

Google source verification

जोधपुर। बजरी की महंगी दरों के विरोध में जिला कलक्ट्रेट परिसर के चल रहा धरना आज भी जारी रहा। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी जोधपुर पहुंचे। जहां उनका पावटा चौराहे के सामने जेसीबी खड़ी कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बजरी माफिया को बढ़ावा देने में भाजपा और कांग्रेसी नेताओं का हाथ है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने हमेशा बजरी माफिया के खिलाफ आवाज उठाई और धरना प्रदर्शन भी किया। धरना स्थल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक देंगे। जिस तरह राजस्थान की हालात इन दोनों पार्टियों ने की है इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

मारवाड़ कंस्ट्रक्शन व भवन निर्माण यूनियन के अध्यक्ष दयालराम प्रजापत ने बताया कि बजरी के लीजधारी ठेकेदारों की ओर से वाजिब मूल्य से भी ज्यादा भाव से बजरी बेचने के विरोध में भवन निर्माण से जुड़ी सभी यूनियन, संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट के बाहर बेमियादी धरना दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से शासन-प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। बजरी स्टॉक पर अवैध रूप से रॉयल्टी वसूली जा रही है।