1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में वारंटी सद्दाम की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने कांस्टेबल से की मारपीट, पुलिस की गाड़ी के शीशे फोड़े

उदयमंदिर के आसन में मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने गई नागौरी गेट थाना पुलिस को देखकर वारंटी घबरा गया। पुलिस से बचने के लिए वह अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Saddam death case

मौके पर जमा लोगों की भीड़ व इनसेट में मृतक सद्दाम। फोटो: पत्रिका

जोधपुर। उदयमंदिर के आसन में मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने गई नागौरी गेट थाना पुलिस को देखकर वारंटी घबरा गया। पुलिस से बचने के लिए वह अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। मकान की छत से नीचे गिरकर बिजली की तारों की चपेट में आ गया। बिजली के करंट से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी और एक कांस्टेबल रायचंद को पीट दिया। कांस्टेबल के भी चोटें आई है। उसका सेटेलाइट अस्पताल में उपचार चल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर एडीसीपी (पूर्व) नरेंद्र सिंह देवड़ा और एसीपी (मंडोर) अनिल शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार सद्दाम (29) पुत्र खलील अहमद मारपीट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से उसके घर पर होने की सूचना मिली। नागौरी गेट थाने के दो कांस्टेबल और चेतक ने सद्दाम के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर वह घर की छत पर चढ़ गया। तीसरी मंजिल से गिरकर बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिया गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जोधपुर के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जुटी भीड़, माहौल गरमाया

सद्दाम की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग एमजीएच में जमा हो गए। इमरजेंसी गेट के बाहर लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोश के कारण माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस नेता राजेंद्र सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान, शहजाद खान, जफर खान सिंधी समेत कई कांग्रेस नेता भी पहुंचे।

पुलिस पर धक्का देने का आरोप

मृतक सद्दाम के परिजनों ने पुलिस पर सद्दाम को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके पीछे ऊपर गए और बालकनी से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। परिजनों ने यह आरोप भी लगाया कि सुबह वारंट तामील कराने के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया। एडीसीपी पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि नागौरी गेट थाने की पुलिस वारंटी सद्दाम को पकड़ने गई थी। वह नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों से समझाइश की जा रही है।