
'Saral' app : मोबाइल ऐप 'सरल' में देंगे भाजपा कार्यकर्ता देंगे अपनी जानकारी
जोधपुर. बदलते युग के साथ भारतीय जनता पार्टी भी अब पुराने स्वरूप को छोड़कर नया स्वरूप डिजिटलाइजेशन में प्रवेश कर रही है। इसी कड़ी में डाटा प्रबंधन एवं उपयोग विषय को लेकर शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डाटा प्रबंधन के प्रदेश सह-संयोजक कमलेश टाक ने प्रोजेक्ट के माध्यम से डाटा प्रबंधन व उपयोग के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक व जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘सरल- ऐप में जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने का आह्वान किया है। जिला सह-संयोजक एवं जिला मंत्री संजय चन्दीरमानी ने कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर ‘सरल’ एप डाउनलोड करवाकर उसमें जानकारी संपादित करने के प्रक्रिया के बारे में बताया। इस कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, सुनिल भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भूपेन्द्र सिंघवी, राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, सुरेश भाटी, पठान खान मेहर, सुरेश तेजी, संजु व्यास, विकास चाण्डा, जय पारीक, सिद्धार्थ चारण, उमेश छंगाणी, अशोक खींची, राजा मेहरा, हेमंत सोलंकी, विकास राखेचा, राजेश बोहरा, मोहम्मद आसिफ, रवि डागा, उत्तम कुमार, सुरेन्द्र सर्राफ, रवि शर्मा, रवि भाटी, रितेश अग्रवाल, विरेन्द्र वाल्मीकी, सुरेश पारासर, दिनेश जांगिड़, भानुप्रताप खावा, मनीष गौड़, राहुल सोलंकी, भरत गौड़, देवेन्द्र गहलोत, प्रतीक व्यास, पुनीत सिंह भाटी, पंकज भाटी, शेखर जैन, धीरेन्द्र लखारा, राजदीप परिहार, हेमेन्द्र गौड़ रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. करणी सिंह खीचीं ने किया व धन्यवाद कार्यक्रम सह-संयोजक एवं जिलामंत्री संजय चन्दीरमानी ने दिया।
Published on:
12 Feb 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
