
देवरानी को ले जाने से रोका तो जेठानी को कैम्पर से कुचलकर मार डाला,देवरानी को ले जाने से रोका तो जेठानी को कैम्पर से कुचलकर मार डाला
जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत सालोड़ी गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद में पीहर वालों के देवरानी को जबरन ले जाने से रोकना जेठानी के लिए भारी पड़ गया। चालक ने कैम्पर से जेठानी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जेठ के बोनट पर लटके होने के बावजूद चालक ने पांच सौ मीटर तक कैम्पर दौड़ाने लगा। गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने आड़े फिरकर कैम्पर रुकवाई और आग लगा दी। उसमें सवार मां, उसकी दो पुत्री व चालक को कुछ लोगों ने दुकान में छुपाकर जान बचाई। पुलिस ने देवरानी, उसकी मां, बहन, भाई सहित छह जनों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार सालोड़ी गांव निवासी रेखा पत्नी भींयाराम सारण ने देर शाम मां को फोन कर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इससे गुस्साई मां अपने पुत्र, बहन व दामाद और चालक के साथ बोलेरो कैम्पर में कालीबेरी सोढ़ों की ढाणी से पुत्री के ससुराल के लिए रवाना हुई। पुत्री के ससुराल में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन रात को विवाद बढ़ गया। गुस्साए पीहर पक्ष वाले रेखा को जबरन कैम्पर में बिठाकर पीहर ले जाने लगे। कैम्पर में चालक के अलावा रेखा की मां, बहनोई भी थे। यह देख रेखा की जेठानी सुखी 40 पत्नी पप्पूराम व जेठ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह कैम्पर के आगे जा पहुंची। चालक ने कैम्पर रोकने की बजाय सुखी के ऊपर से निकाल दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
बोनट पर लटका, आधा किमी दौड़ाया, कैम्पर जलाई
कैम्पर रोकने के प्रयास में जेठ बोनट पर लटक गया। चालक ने पहले तो जेठानी को कुचला और फिर जेठ के बोनट पर लटके होने के बावजूद कैम्पर दौड़ा दी। इस बीच, गांव वालों को पता लग गया। पांच सौ मीटर दूर गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने आड़े फिरकर कैम्पर रोक ली। सभी को बाहर निकाला और कैम्पर को आग लगा दी। बाद में पुलिस व ग्रामीणों ने आग बुझाई।
दुकान में बंदकर आरोपियों की जान बचाई
कैम्पर रुकवाने के साथ ही गुस्साए ग्रामीण चालक और अन्य आरोपियों से मारपीट करने लगे। यह देख पास ही मौजूद कुछ ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और चालक, देवरानी, उसकी मां व बहनोई को पास ही दुकान में छुपा दिया व शटर बंद कर दिया। अन्यथा ग्रामीण उनके साथ अनहोनी कर सकते थे। रेखा को ले जाने के दौरान उसकी बहन व भाई पीछे ही रह गए थे।
मां, दो पुत्रियां, पुत्र सहित छह हिरासत में
वारदात का पता लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कैम्पर में लगी आगग बुझाई। दुकान से आरोपी मां, जंवाई, चालक और रेखा को हिरासत में लिया। मौके से बहन व भाई को पकड़कर थाने ले जाया गया। गांव में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है।
Published on:
25 Sept 2023 01:52 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
