13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में बड़ा हादसा: परिवार के तीन बच्चों की एक साथ गई जान, गांव में पसरा मातम

Diggi Accident: बोरुन्दा के चौकड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Google source verification
jodhpur diggi tragedy

डिग्गी के आस-पास एकत्रित हुए लोग (Photo-Patrika)

जोधपुर. बोरुन्दा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। यहां पानी की डिग्गी में गिरने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमन (15), रेखा (11) और प्रवीण (8) के रूप में हुई है। तीनों चौकड़ी खुर्द, पुलिस थाना बोरुन्दा, जिला जोधपुर के निवासी हैं।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।

डिग्गी में गिरे तीनों भाई-बहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे पानी की डिग्गी में गिर गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को डिग्गी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत की खबर से चौकड़ी गांव में शोक की लहर फैल गई और हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बोरुन्दा के ग्राम चौकड़ी खुर्द के माणक राम बावरी के खेत में बनी ट्यूबवैल पर बने पानी की डिग्गी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हुई।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

तीनों बच्चों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत ने ग्रामीणों को भी स्तब्ध कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ काफी समय तक जुटी रही। घटना को लेकर परिवार और ग्रामीणों के बीच गहरा शोक है।

पीपाड़ शहर अस्पताल में पोस्टमार्टम

हादसे के कारणों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बोरुन्दा पुलिस की ओर से तीनों बच्चों के शवों का राजकीय चिकित्सालय, पीपाड़ शहर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।