17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों निगम को मिले पहले अतिरिक्त आयुक्त

- पद सृजित होने के बाद पहली बार दो आरएएस अधिकारियों की नियुक्ति- एडीएम के रिक्त पद भी भरे  

less than 1 minute read
Google source verification
दोनों निगम को मिले पहले अतिरिक्त आयुक्त

दोनों निगम को मिले पहले अतिरिक्त आयुक्त

जोधपुर. आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के तबादलों के दूसरे ही दिन प्रदेश सरकार ने 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों के भी तबादले किए। जोधपुर में दो नगर निगम बनने के बाद पहली बार सृजित हुए अतिरिक्त आयुक्त के पदों को भरा गया है। उत्तर निगम में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. बजरंग सिंह को लगाया है, वे अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारी विभाग से स्थानांतरित होकर आए हैं। इसी प्रकार दक्षिण में अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार होंगे, वे एडीएम राजसमंद के पद से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। इसी प्रकार नगर निगम के उपायुक्त दक्षिण अश्विनी के. पंवार को उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा डूंगरपुर लगाया गया है। उनके स्थान पर उपखंड अधिकारी बायतू विवेक व्यास को लगाया गया है। एडीएम के दो पद जो रिक्त चल रहे थे उनको भी सरकार ने भर दिया है। मुकेश कुमार कलाल को एडीएम चितौडगढ़़ से एडीएम जोधपुर द्वितीय लगाया है, महिपाल कुमार भारद्वाज के स्थानांतरण के बाद से बाद से यह पद रिक्त था। डॉ सत्यवीर यादव को एडीएम जयपुर कोटपूतली से जोधपुर एडीएम सिटी लगाया गया है। सीमा कविया के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त था। डॉ दिनेश राय सापेला को उपखंड अधिकारी देवगढ़ राजसमंद से जिला रसद अधिकारी द्वितीय, सुखाराम पिंडेल उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ को भूपालसागर चितौडगढ़़ में उपखंड अधिकारी, भवानीसिंह को उपखंड अधिकारी चौहटन बाड़मेर से बिलाड़ा जोधपुर उपखंड अधिकारी और जवाहर राम चौधरी को जैतारण सहायक कलक्टर से उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ लगाया गया है। इसी प्रकार नरेन्द्र सिंह पुरोहित को उपायुक्त प्रशासन वाणिज्यिक कर विभाग से सचिव नगर विकास न्यास बीकानेर और उनके स्थान पर उपायुक्त करापवंचन वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर से शैलेन्द्र देवड़ा को लगाया गया है।