हत्या के विरोध में परिजन व समाज की ओर से भगत की कोठी स्थित वीर तेजा मंदिर में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर सातवें दिन भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, राजस्थान जाट महासभा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शारदा चौधरी, सरपंच संघ की अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, प्रकाश बेनीवाल की मौजूदगी में समाज की बैठक हुई। इसमें पोस्टमार्टम को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।