4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के कैशलेस इंडिया का सपना हो रहा साकार, पेट्रोल पंपों पर 5 गुना बढ़ा कार्ड से भुगतान

नोटबंदी के बाद पिछले बीस दिन से शहर के पेट्रोल पंपों पर स्वाइप मशीन के जरिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने का चलन पांच गुना तक बढ़ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 29 Nov 2016, 4:04 PM IST

cashless payment

cashless payment

नोटबंदी के बाद पिछले बीस दिन से शहर के पेट्रोल पंपों पर स्वाइप मशीन के जरिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने का चलन पांच गुना तक बढ़ गया है। चार पहिया वाहन वालों के साथ अब दुपहिया वाहन चालक भी कार्ड से भुगतान कर रहे हैं। इससे पेट्रोल पंपों को नकदी और छुट्टे की समस्या से भी निजात मिली है।

READ MORE: बादशाहो की शूटिंग के लिए अजय देवगन पहुंचे जोधपुर, एक्टर की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालसिंह ने बताया कि हर पेट्रोल पम्प पर प्रतिदिन करीब सवा लाख रुपए तक के पेट्रोल-डीजल का भुगतान कार्ड से हो रहा है। जबकि नोटबंदी से पहले यह 20 हजार रुपए के आस-पास था। वैसे पेट्रोल पंपों पर 15 दिसम्बर तक पांच सौ रुपए के नोट भी स्वीकार किए जाएंगे। एेसे में नकद भुगतान करने वालों में अधिकांश वाहन चालक पांच सौ रुपए का नोट लेकर पहुंच रहे हैं।

READ MORE: जोधपुर इसरो में बम धमाका, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड मौके पर

- 25 पेट्रोल पंप हैं शहर में

- 10 पेट्रोल पंपों पर स्वाइप मशीन के जरिए दो हजार के भुगतान की सुविधा

- 2 बैंकों की स्वाइप मशीन लगी है पंपों पर

- 4 लाख रुपए का औसतन पेट्रोल-डीजल प्रतिदिन बिकता है प्रत्येक पंप पर

- 1 लाख रुपए से अधिक का भुगतान हो रहा है डेबिट/क्रेडिट कार्ड से