14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में डोडा पोस्त बदल अरण्डी के छिलके डाले, एएसआइ व हेड कांस्टेबल निलम्बित

पुलिस स्टेशन पीपाड़ शहर में गबन, दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

2 min read
Google source verification
ASI and HC constable suspend

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जोधपुर.

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के पीपाड़ शहर थाने के मालखाने में जब्त छह कट्टों में भरा 40-42 किलो डोडा पोस्त बदलकर अरण्डी के छिलके भर दिए। मादक पदार्थ नष्ट करने के लिए कट्टे खोले तो डोडा पोस्त की जगह अरण्डी के छिलके निकले। जांच में डोडा पोस्त बदलने की पुष्टि होने पर एएसआइ व थाने के तत्कालीन मालखाना प्रभारी हेड कांस्टेबल को निलम्बित कर एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए गए।

उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि पीपाड़ शहर थाने में जब्त छह कट्टों में भरा डोडा पोस्त बदलकर अरण्डी के छिलके डाल दिए गए थे। उपाधीक्षक शंकरलाल से जांच करवाई गई तो डोडा पोस्त बदलने की पुष्टि हुई। एसपी कार्यालय में पदस्थापित एएसआइ श्रवण व थाने के तत्कालीन मालखाना प्रभारी हेड कांस्टेबल लियाकत अली को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं पीपाड़ शहर थाने में दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

दो मामलों में किए थे जब्त

पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामले में डोडा पोस्त से भरे छह कट्टे जब्त किए थे। इनमें 42 किलो डोडा पोस्त भरा था। जो मालखाना में रखवा दिए थे। कोर्ट सुनवाई में आवश्यकता न होने पर कमेटी ने डोडा पोस्त नष्ट करने का निर्णय किया था। फरवरी में मादक पदार्थ नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमेटी के समक्ष इन कट्टों को खोला गया तो डोडा पोस्त की जगह अरण्डी के छिलके निकले थे। तब उपाधीक्षक शंकरलाल को जांच के आदेश दिए गए। इसमें स्पष्ट हुआ कि मालखाना प्रभारी लियाकत अली खान व एसपी कार्यालय के एएसआइ श्रवणराम ने मिलकर डोडा पोस्त गायब कर दिया था।

अनुसंधान में होगा खुलासा, बेचे या सेवन किए?

एसपी राममूर्ति जोशी ने दोनों पुलिसकर्मियों को न सिर्फ निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं , बल्कि इनके खिलाफ मालखाना में जब्त माल गबन करना भी मानकर एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसंधान में स्पष्ट होगा कि डोडा पोस्त बेचा है अथवा किसी ने सेवन किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग