18 फरवरी को बापिणी तहसील के रायमलवाडा गांव में सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने रिश्वत लेने की एफआईआर दर्ज कर सम्पत्तियों की जांच की थी। इस दौरान आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का पता लगा था। इस पर सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की एक और एफआइआर दर्ज की है।