28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Protest Adjourned : सीआइडी सीबी को जांच, धरना व बंद का आह्वान स्थगित

- पुलिस अधिकारी, परिजन व समिति के बीच वार्ता के बाद 31वें दिन धरना स्थगित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 2 Oct 2022, 1:31 AM IST

Protest Adjourned : सीआइडी सीबी को जांच, धरना व बंद का आह्वान स्थगित

Protest Adjourned : सीआइडी सीबी को जांच, धरना व बंद का आह्वान स्थगित

जोधपुर।
देवनगर थानान्तर्गत (Police station Dev nagar) 12वीं रोड सर्कल (12th Road circle) के पास बंजारा मोहल्ला से पांच वर्ष पूर्व युवक के लापता होने के मामले की जांच (Young man missing case) सीआइडी (सीबी) (CID CB will investigate) को सौंपी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल टाक के निर्देशन में जांच होगी। इस घोषणा के साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर 31वें दिन शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना व रविवार को जोधपुर बंद का आह्वान स्थगित कर दिया गया। (Protest and Jodhpur band adjourned)
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि बंजारा मोहल्ला निवासी नरेश बंजारा के लापता होने के मामले की जांच अब सीआइडी (सीबी) करेगी। डीआइजी अनिल टाक की मॉनिटरिंग में विशेष टीम गठित की गई है। जिसमें सीआइडी सीबी के अलावा स्थानीय पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। परिजन की सहमति के बाद एक सितम्बर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया। वहीं, बंद का आह्वान भी वापस लिया गया है।
पुलिस अधिकारी व परिजन के बीच वार्ता के बाद यह निर्णय किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधिकारी धरना स्थल पहुंचे, जहां जांच सीआइडी सीबी से करवाने की घोषणा की गई।
मारवाड़ जनसंघर्ष समिति के संयोजक संपत पूनिया ने बताया कि सीआइडी सीबी लापता युवक के मामले की जांच करेगी और तीन माह में जांच पूरी की जाएगी।